1978 Riots Land Dispute: संभल में हिंदू परिवार की जमीन पर मिला कब्जा मिल गया है। इस जमीन पर कब्जा किया गया था। इस जमीन को विद्यालय की जमीन में शामिल कर दिया गया था।

Sambhal Land Recovery: संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जगत में हिंदू (माली) परिवार की लाखों रुपये की जमीन पर दूसरे समुदाय के लोगों का कब्जा मिला है। यह जमीन 10वीं कक्षा तक संचालित आजाद जन्नत निशा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली निवासी रघुनंदन का परिवार 1978 तक संभल के महमूद खां सराय में रहता था। 1978 में दंगा हुआ तो नरौली जाकर बस गए थे। पुश्तैनी जमीन मोहल्ला जगत में थी। जिसमें फूलबाग हुआ करता था।
रघुनंदन का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया और विद्यालय की जमीन में शामिल कर दिया। बताया कि इसकी शिकायत कई बार की लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया से शिकायत की तो उन्होंने जांच के लिए आदेश किए। इसी क्रम में उनकी जमीन को एसडीएम द्वारा चिह्नित कराया गया है। एसडीएम का कहना है कि खतौनी के अनुसार तो पीड़ित परिवार की दो बीघा जमीन होनी चाहिए लेकिन मौके पर डेढ़ बीघा जमीन मिली है। उसको चिह्नित करा दिया गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति अभी तक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सकी है।
प्रबंधक डॉ. शाजेव ने बताया कि उनका विद्यालय वित्तविहीन संस्था द्वारा संचालित होता है। इसकी स्थापना 1968 में की गई थी। उसी समय 1971, 1972 और 1976 में अलग-अलग जमीनों के बैनामे कराए गए थे। जिसमें कुछ जमीन का दाखिल खारिज भी नहीं हुआ था। बताया कि संस्था के नाम ही जमीन का बैनामा किया गया था। करीब छह बीघा जमीन में विद्यालय संचालित होता है। जिधर जमीन चिह्नित की गई है उधर मैदान का हिस्सा है।
फायर स्टेशन का बोर्ड लगा मिला, दमकल विभाग से भी खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
पीड़ित परिवार ने शिकायत की थी। मौके पर पैमाइश कराकर करीब डेढ़ बीघा जमीन चिह्नित कराई है। फायर स्टेशन का बोर्ड पुराना लगा मिला है। उसकी भी जानकारी कराई जा रही है। जिससे सही जानकारी सामने आ सके। विद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई दस्तावेज सही नहीं दिखाया गया है।-वंदना मिश्रा, एसडीएम, संभल
Author: planetnewsindia
8006478914