अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सासनी नगर ईकाई ने युवा पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यापीठ इंटर कॉलेज से स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा निकली।
बुधवार को निकाली गई विवेकानंद संदेश यात्रा में विद्यापीठ इंटर कालेज प्रधानाचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया की बारह जनवरी को युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी का जन्म हुआ था। इस दिन को विद्यार्थी परिषद पुरे भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता है। और विद्यार्थियों को परिषद के बारे में बतया जाता है। कार्यक्रम सयोजक गोपाल शर्मा ने कहा शिक्षा जगत में विद्यार्थी परिषद की जरूरत है। आजादी के बाद देश में कई छात्र संगठन बने, कुछ विघटित हुए तो कई का विलय हो गया। परिषद 1949 से अभी तक स्वतंत्र छात्र संगठन के रूप में विद्यार्थियों को राष्ट्रवाद से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। संदेश यात्रा विद्यापीठ इंटर कालेज से शुरू होकर आगरा अलीगढ राजमार्ग रूदायन अड्डा, श्री बडे हनुमान जी मंदिर, बस स्टैण्ड, कमला बाजार, गांधी चैक, अयोध्या चैक, पथवारी मुहल्ला, मुहल्ला छिपैटी, होते हुए पुनः विद्यापीठ इंटर कालेज पहुंची जहां संदेश यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान जिला सयोजक अनिल शर्मा, नगर मंत्री स्वप्निल भारद्वाज, दीपू शर्मा समीर हुसैन साहिल गुप्ता, आदि मौजूद थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS