डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की बोगी के नीचे से उठने लगा धुआं, स्टेशन पर मची अफरातफरी

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Kishanganj News: करीब 40 मिनट तक राजधानी एक्सप्रेस एक नंबर प्लेटफॉर्म पर रुकी रही। इस दौरान रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। कुछ ही देर में सबकुछ ठीक कर लिया गया।

किशनगंज में दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर- 12424) के B-छह कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। रेलवे की टीम फौरान मौके पर पहुंची और अग्निशमन यंत्र से धुआं पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ट्रेन किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई थी। प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि ब्रेक में खराबी के कारण धुआं निकल रहा था। फिलहाल हालात पर काबू पा लिया गया है। रेलवे की ओर से कहा गया कि ब्रेक में दिक्कत होने के कारण ऐसा हुआ है। अब सब सामान्य है। ट्रेन भी डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हो गई है।

जधानी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर रुकी रही

इधर, इस घटना के बाद करीब 40 मिनट तक राजधानी एक्सप्रेस एक नंबर प्लेटफॉर्म पर रुकी रही। इस दौरान रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। कुछ ही देर में सबकुछ ठीक कर लिया गया। रेलवे के अधिकारी का कहना है कि हालात नियंत्रण में है। घटना के समय बी-छह कोच में लगभग 70 यात्री बैठे थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।