हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के साथ पुलिस का जवान गिरफ्तार, शिमला में दे रहा था सेवाएं

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Himachal Pradesh Police: हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक ट्रक से 6.64 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में पुलिस जवान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बागी बिनौला में ट्रक नंबर HP24C-4303 से 6.64 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस जवान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

दो गिरफ्तार
घटना वीरवार देर रात करीब 12:30 बजे की है, जब सदर थाने के आईओ संदीप कुमार अपनी टीम के साथ गश्त व नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान बिनौला में ट्रक की चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों, कुलदीप कुमार (35) और विशाल ठाकुर (32), दोनों निवासी बिनौला, को गिरफ्तार किया गया।

विजिलेंस बिलासपुर में रह चुका है पुलिस जवान
एसपी संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार पुलिस जवान पहले विजिलेंस बिलासपुर में तैनात था और वर्तमान में शिमला में विभाग में बतौर चालक सेवाएं दे रहा था। सूत्रों के अनुसार, इस जवान पर पहले भी कार्रवाई की कोशिशें हो चुकी थीं, लेकिन वह बच निकलता था।

संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी नजर
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने ऐसे संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी, जिसके चलते यह कार्रवाई हुई। सदर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।