पुलिस आयुक्त महोदय ने नववर्ष 2025 पर अधिकारियों व कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं कानपुर उत्तर प्रदेश 
आज दिनांक 01.01.2025 पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार महोदय ने पुलिस ऑफिस स्थित विभिन्न कार्यालयों में जाकर वहां नियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलकर नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी को समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए जनता की सेवा करने का संकल्प दोहराने का आह्वान किया। महदोय द्वारा कार्यालय के समग्र वातावरण और कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस मुलाकात ने सभी कर्मचारियों में उत्साह और जोश का संचार किया।
UP Police Kanpur Nagar Traffic Police
मीडिया रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश प्लानेट न्यूज
Author: planetnewsindia
8006478914