
इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी में पहली बार 3 जनवरी को प्रदर्शनी पंडाल में कार्यक्रम द फॉक आर्केस्ट्रा ऑफ राजस्थान के बैनर तले विश्व प्रसिद्ध लोकगीत गायक मामे खान व उनकी टीम अपने लोकगीतों के माध्यम से जलवा बिखेरेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक श्री मयंक यादव निदेशक सुदिति ग्लोबल एकेडमी ने दी। उन्होंने सभी नगर वासियों व क्षेत्र वासियों से अपील की, कि आप सभी अपने परिवार सहित इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर विश्व प्रसिद्ध लोकगीत गायक मामे खान द्वारा प्रस्तुत लोकगीतों का आनंद लें।
मीडिया रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश प्लानेट न्यूज
Author: planetnewsindia
8006478914