Aligarh News: बाग में पड़ा मिला युवक का शव, ई-रिक्शा लूट कर हत्या की आशंका

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बताया जा रहा है कि मृतक ई-रिक्शा चालक लोधा के गांव दुनाई का रहने वाला है। उसके ई-रिक्शा को लूट कर उसकी हत्या कर शव को बाग में फेंका गया होगा।

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के जिरौली चिकावटी गांव के पास बेर के बाग में युवक का शव पड़ा मिला। ई-रिक्शा लूट कर युवक की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह युवक का शव बेर के बाग में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि शव लगभग 12 घंटे से पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक ई-रिक्शा चालक लोधा के गांव दुनाई का रहने वाला है। उसके ई-रिक्शा को लूट कर उसकी हत्या कर शव को बाग में फेंका गया होगा। 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई