यमुनानगर में ताबड़तोड़ फायरिंग: GYM से बाहर निकले युवकों पर हमला, दो की हत्या और एक गंभीर; 50 से अधिक किए फायर

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

यमुनानगर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिम से बाहर निकले तीन युवकों पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

यमुनानगर के खंड रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह में तीन युवकों पर बाइक सवार नकाबपोशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें यूपी के मखमूलपुर निवासी पंकज मलिक, गांव गोलनी निवासी वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उन्हेड़ी गांव के अर्जुन की गंभीर हालत है जिसे शहर के गाबा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा नकाबपोश करीब पांच लोग थे जोकि दो बाइकों पर आए थे। नकाबपोशों ने उस दौरान तीनों युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी जब तीनों युवक खेड़ी लक्खा सिंह में बनी पॉवर जिम से बाहर निकलकर कार में बैठ कर जाने लगे थे। इसी दौरान नकाबपोशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

नकाबपोशों ने 50 से अधिक फायर किए है जिससे मरने वाले युवकों का सीना पूरी तरह से गोलियों से छलनी हो गया। उधर, एसपी राजीव देशवाल ने गाबा अस्पताल में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। एसपी के अनुसार नकाबपोशों की धरपकड़ के लिए टीमें तुरंत गठित कर दी गई है। मामला गैंगवार से भी जुड़ा हुआ लग रहा है। 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद विक्रमजीत साहनी ने तोड़ी चुप्पी: हम गद्दार नहीं, दस गुना ज्यादा काम करेंगे; केजरीवाल पर लगाया बड़ा आरोपसांसद विक्रमजीत साहनी ने छह अन्य सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। अब उन्होंने पार्टी छोड़ने के मुद्दे पर अपनी बात रखी है। MP Vikramjit Sahney Breaks Silence on quitting AAP Levels Serious Allegation Against Arvind Kejriwal