
कमल कुमार (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार, उत्तराखंड
प्लानेट न्यूज इंडिया
हरिद्वार- कोतवाली रानीपुर
दिनांक 16.12.2024
“रानीपुर पुलिस ने फिर दबोचा 01 वारण्टी ”
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर द्वारा वारण्टियो के विरूद्ध लगातार जनपद एवं गैर जनपदो में दबिशे देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है, जिसके क्रम में कल दिनांक 16.12.2024 को रानीपुर पुलिस टीम द्वारा पुनः मा0 न्यायालय से प्राप्त 01 वारण्टी * सहनवाज उर्फ काला पुत्र लालू नि0 रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार* सम्बन्धित वाद सं0 2081/24 धारा 401 भादवि को उसके मसकन से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार वारण्टी-
1- सहनवाज उर्फ काला पुत्र लालू नि0 रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार
पुलिस टीम-
1. उ0नि0 विकास रावत, कोतवाली रानीपुर
2. का0 1135 अजय, कोतवाली रानीपुर
3. का0 1430 करम, कोतवाली रानीपुर
Author: planetnewsindia
8006478914