अल्लू अर्जुन को 14 दिन की जेल में भेज दिया गया था। लेकिन अब हाई कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

अल्लू अर्जुन को 14 दिन की जेल में भेज दिया गया था। लेकिन अब हाई कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है, ऐसे में अब एक्टर जेल जाने से बच गए हैं। उनकी लीगल टीम ने कई तर्क हाई कोर्ट के सामने रखे थे, उसी वजह से अब पुष्पा स्टार को यह राहत मिली है।

असल में पुष्पा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ हो गई थी, उसमें एक महिला की मौत हुई। उसी मामले में अल्लू अर्जुन को पहले गिरफ्तार किया गया और अब उन्हें 14 दिन की जेल में भेज दिया गया। पुष्पा 2 स्टार के लिए वो किसी बड़े झटके से कम नहीं थाहाई कोर्ट में अल्लू अर्जुन के वकील ने तर्क दिया है कि पुलिस के निर्देशों से यह बात स्पष्ट नहीं होती है कि किसी एक्टर के आने से मौत हो सकती है। कोई भी अभिनेता अपनी फिल्म रिलीज से पहले ऐसी स्क्रीनिंग रखता है, यह एक आम प्रक्रिया है। बड़ी बात यह है कि सुनवाई के दौरान अल्लू के वकील ने शाहरुख खान का भी जिक्र किया। जोर देकर बोला गया कि जब उनकी फिल्म रईस रिलीज हुई थी, तब भी भगदड़ में मौतें हुई थीं। लेकिन तब अदालत ने माना था कि ऐसे आरोप उसी स्थिति में टिक सकते हैं जब मौत सीधे तौर पर अभिनेता के किसी लापरवाह कृत्य से जुड़ी हो

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद विक्रमजीत साहनी ने तोड़ी चुप्पी: हम गद्दार नहीं, दस गुना ज्यादा काम करेंगे; केजरीवाल पर लगाया बड़ा आरोपसांसद विक्रमजीत साहनी ने छह अन्य सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। अब उन्होंने पार्टी छोड़ने के मुद्दे पर अपनी बात रखी है। MP Vikramjit Sahney Breaks Silence on quitting AAP Levels Serious Allegation Against Arvind Kejriwal