
इसे लेकर लोगों की उत्सुकताएं भी बढ़ रही हैं। 320 से 350 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ती बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच की 508 किमी की दूरी को तय करने में मात्र 2 से 2.30 घंटे का समय लेगी। मुंबई से अहमदाबाद के बीच 12 बुलेट ट्रेन स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनकी रूप-रेखा भी तैयार कर ली गयी है। ये तो हो गयी मायानगरी मुंबई और गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के बीच शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन की जानकारी। लेकिन क्या देश के दूसरे हिस्से के बुलेट ट्रेन के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ने से वंचित रह जाएंगे? क्या बुलेट ट्रेन सिर्फ और सिर्फ मुंबई से अहमदाबाद के बीच ही चलेगी, देश के दूसरे हिस्सों में नहीं? अजी, ऐसा कभी हो सकता है भलाजिस तरह सेमी हाई स्पीड लग्जरी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत सबसे पहले दिल्ली से वाराणसी के रूट पर की गयी थी। अब देश के दूसरे कई शहरों को जोड़ने वाली 40 से ज्यादा रूट्स पर इसका संचालन किया जाता है, ठीक उसी तरह मुंबई-अहमदाबाद के बाद धीरे-धीरे कई और रूट्स पर भी बुलेट ट्रेन का संचालन किया जाएगा।रेल मंत्
Author: planetnewsindia
8006478914