
ओडिशा के नबरंगपुर जिले के प्रसिद्ध लोक उत्सव ‘मांडेई-2024’ में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी ने भाग लिया और कहा इस सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होना मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है।
नबरंगपुर की धरती महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की भूमि है। पापदाहांडी गोलीकांड ओडिशा के इतिहास का एक खूनी पन्ना है. अगस्त क्रांति के दौरान इस धरती पर कई क्रांतिकारी देश के लिए शहीद हुए थे. मुख्यमंत्री जी ने सभी क्रांतिकारियो को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।
यह मांडेई उत्सव नबरंगपुर जिले के लिए एक सामाजिक मिलन, विचारों का आदान-प्रदान और मानव संस्कृति का लोक उत्सव है। मांडेई उत्सव क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं को जनता के सामने लाने का एक माध्यम है। भाजपा की सरकार इसे और अधिक समृद्ध बनाने को प्राथमिकता देगी।
भाजपा की सरकार नबरंगपुर जिले की विरासत, लोक संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता, लोक कला, हस्तशिल्प और पर्यटन क्षेत्रों के विकास को महत्व दे रही है। इसे बेहतर और समृद्ध बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे।
इसके लिए भाजपा की सरकार ‘उत्कर्ष ओडिशा’ सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। जो राज्य के औद्योगिक विकास में काफी सहायक होगा. नबरंगपुर जिला राज्य के विकास में कैसे अग्रणी होगा, इसके लिए जनता की सरकार प्रतिबद्ध है।
मनोज कुमार त्रिपाठी
स्टेट हेड, ओडिशा
प्लानेट न्यूज़ इंडिया
Author: planetnewsindia
8006478914