“कोतवाली रानीपुर ने शान्ति भंग में किया एक व्यक्ति को गिरफ्तार” “नशे में सडक पर कर रहा था हुडदंग”

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

कल दिनांक 25.11.2024 की रात्रि को रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत चिन्मय चौक के पास एक व्यक्ति नशे में आने जाने वाले लोगो के साथ गाली गलौच एवं हुडदंग करने की सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जानकारी की गयी तो एक व्यक्ति ऋतिक पुत्र बंटी सिह निवासी हेतमपुर सिडकुल हरिद्वार उम्र 19 वर्ष आने जाने वाले लोगो के साथ नशे में गाली गलौच कर आमदा फौजदारी हो रहा था, मौके पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को काफी समझाया गया, लेकिन उक्त व्यक्ति काफी उत्तेजित होकर मारपीट पर उतारू होने लगा, जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त ऋतिक को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- ऋतिक पुत्र बंटी सिह निवासी हेतमपुर सिडकुल हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

पुलिस टीम-

1- का0 1485 गिरेन्द्र सिंह, कोतवाली रानीपुर,हरिद्वार
2- का0 1343 बीरेन्द्र जोशी, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई