
बांदा।मंगलवार को उद्योग व्यापार संगठन के जिला कार्यालय में संगठन के विस्तार की चर्चा की गई।चित्रकूट धाम मंडल के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौरसिया ने संगठन की मजबूती के लिए चार व्यापारी मनीश मंगल,सचिन चौरसिया,भुवनेंद्र प्रजापति,अरविंद्र गुप्ता लामा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बांदा जनपद की जिला कमेटी जल्द से जल्द गठन कर प्रत्येक गांव में एक एक कमेटी का भी गठन किया जाए।वही चारों व्यापारियों ने अपनी जिम्मेदारी लेते हुए जल्द से जल्द जिला कमेटी के साथ ही साथ पूरे जनपद के प्रत्येक गांव में एक एक कमेटी गठित करके के साथ ही साथ संगठन की मजबूती के लिए जी जान देने की बात कही।वही प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन इसका डट कर मुकाबला करेगी।वही उन्होंने बताया कि बुधवार को चित्रकूट जनपद में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर महेंद्र धुरिया,मनीश मंगल, डॉ. विमल शुक्ला,नीतू बोडे,देवेश ओमर,अरविंद्र गुप्ता लामा,सचिन चौरसिया,भुवनेंद्र प्रजापति,प्रशांत मंगल,पुनीत मंगल,अरविंद्र आदि व्यापारी मौजूद रहे।
Author: planetnewsindia
8006478914
