रिपोर्टर रजनीश पाण्डेय सूरत गुजरात प्लानेट न्यूज़ सूरत। ट्री गणेशा , ग्रीनमैन विरल देसाई द्वारा चलाया जाने वाला दस दिवसीय पर्यावरण जागरूकता अभियान

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

गणपति महोत्सव के दौरान ट्री गणेशा के नाम से अनोखा पर्यावरण जागरूकता अभियान शुरू किया

सूरत। ग्रीनमेन के नाम से विख्यात पर्यावरणविद विरल देसाई ने हर साल की तरह इस बार भी गणपति महोत्सव के दौरान ट्री गणेशा के नाम से अनोखा पर्यावरण जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान हर साल दस दिन तक चलाया जाता है, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के पांच हजार से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। उन्हें पर्यावरण सेनानी बनाया जाता है।

इस साल ट्री गणेशा अभियान की थीम लेट्स क्रिएट अर्बन फॉरेस्ट रखी गई है। इस थीम के जरिए विद्यार्थियों को शहर में अधिक से अधिक पौधों के रोपण की जरूरत और उसके फायदों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में विद्यार्थियों को ‘ सत्याग्रह अगेंस्ट पॉल्यूशन एंड क्लाइमेट चेंज ” नाम के अभियान से जोड़ा जा रहा है और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ट्री गणेशा अभियान में प्रत्येक विद्यार्थी को एक पौधा भेंट किया जाता है, जिससे वे अपने घर या स्कूल परिसर में उसका रोपण कर सके। इस अभियान में सूरत पुलिस, गुजरात सरकार का वन विभाग और गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी आधिकारिक रूप से जुड़ा हुआ है और अभियान को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं।

विरल देसाई ने बताया कि ट्री गणेशा अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरों को अर्बन फॉरेस्ट के जरिए हरित बनाना है। यह राज्य का इकलौते गणेश महोत्सव है, जिसमें दस दिनों तक सिर्फ पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जाता है। बीते सात सालों से हम इस महोत्सव को मना रहे हैं और इसके जरिए अब तक हम एक लाख से अधिक विद्यार्थियों तक पर्यवारण संरक्षण के विचार पहुंचाने में सफल हुए हैं।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई