8वीं पास फर्जी सिपाही ने दस महिला सिपाहियों से दुष्कर्म, लाखों रुपये की ठगी, बरेली में ग‍िरफ्तार हुआ फर्जी सिपाही

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बरेली। पांच साल पहले पुलिस भर्ती के नाम पर ठगे गए राजन वर्मा ने ऐसा जाल फैलाया कि असली पुलिस वाले भी गच्चा खाते रहे। आठवीं पास आरोपित वर्दी पहनकर हूबहू पुलिस वाले हावभाव दिखाकर सजातीय महिला सिपाहियों को निशाना बनाने लगा। शादी का वादा कर उनका भरोसा जीतता, घर बसाने-बनाने के सपने दिखाकर लाखों रुपये ठग लेता था।
लखीमपुर खीरी, श्रावास्ती, मुरादाबाद में चार महिला सिपाही उसके विरुद्ध ठगी की प्राथमिकी करा चुकीं, लेक‍िन पकड़ में नहीं आया। बरेली में भी उसने यही घटनाक्रम किया तब मंगलवार को गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसने 10 घटनाएं स्वीकारी हैं। आशंका व्यक्त की जा रही कि उसने सभी का शारीरिक शोषण भी किया। उससे पूछताछ में ऐसे कई तथ्य मिले हैं।
लखीमपुर निवासी राजन वर्मा पेठा बनाने की फैक्ट्री चलाता है। कारोबार के सिलसिले में अयोध्या जाना होता था इसलिए वर्ष 2019 में सुनील गुप्ता से परिचय हुआ था। उसने खुद को एसओजी व पिता को पुलिस लाइंस में सिपाही बताकर सुनील को नौकरी का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगे थे। तीन महीने तक सुनील राजन के साथ पुलिस लाइंस में रहा, प्रतिमाह खर्च के लिए रुपये भी मिले। बाद में पता चला कि उससे ठगी हुई है, तब थाने में शिकायत कर कुछ रुपये वापस लेकर लौट आया।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि अयोध्या पुलिस लाइंस में रहने के दौरान उसने एक महिला सिपाही से दुष्कर्म किया। उस समय कार्रवाई की नौबत आने पर शादी कर ली थी। बाद में महिला सिपाही को असलियत पता चली तो दूरी बना ली। इस बीच राजन के कई पुलिसकर्मियों से संपर्क हो चुके थे। वह उनकी परिचित सजातीय महिला सिपाहियों से घनिष्ठता बढ़ाने लगा। पुलिस की वेबसाइट व इंटरनेट मीडिया के सहारे भी महिला सिपाहियों से परिचय करता। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता, उनसे रुपये ऐंठता था।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई