
महाराष्ट्र के नासिक में गोमांस के आरोप में बुजुर्ग की पिटाई करने वाले आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दे थी. जिसके बाद जीआरपी ने फिर से साक्ष्य एकत्रित कर कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने जमानत रद्द कर दी. हालांकि, पहले से जमानत पर बाहर आए आरोपी फरार हो गए हैं. ऐसे में जीआरपी उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही है.
महाराष्ट्र के नासिक में गोमांस ले जाने के संदेह में एक एक्सप्रेस ट्रेन में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार तीन लोगों को अदालत ने जमानत दे दी थी. जिसके बाद रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मामले में उन्हें फिर से गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान शुरू किया है. इस बात की जानकारी एक न्यूज एजेंसी को अधिकारियों ने दी.
पुलिस द्वारा उनके खिलाफ डकैती और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप जोड़े जाने के बाद अदालत ने सोमवार को उनकी जमानत रद्द कर दी. उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के 72 वर्षीय पीड़ित अशरफ अली सैय्यद हुसैन पर 28 अगस्त को धुले-मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस में गोमांस ले जाने के संदेह में एक समूह ने हमला किया था.
Author: planetnewsindia
8006478914