Chhattisgarh Crime: संपत्ति के खूनी विवाद में वहशी बना शख्स, ट्रैक्टर से कुचलकर किया दो सगे भाइयों का मर्डर

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने बताया कि बुधवारा गांव के निवासी तोरण पटले के सात बेटे हैं. तोरण पटले और उनके बेटों केजू राम, माखन और रामबली का अपने ही तीन अन्य बेटों भागबली, वकील और कौशल के साथ पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था.

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पैतृक संपत्ति को लेकर हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि वहां दो भाइयों की उन्हीं के खानदान वालों ने जमकर पिटाई की और फिर उन्हें ट्रैक्टर से कुचल डाला. जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. जबकि एक महिला समेत दो लोग इस हमले में घायल हो गए. इस वारदात से पूरे गांव के लोग सकते में हैं. मंगलवार को पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी.मुंगेली के पुलिस अधीक्षक (SP) गिरिजा शंकर जायसवाल ने इस खूनी वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि रविवार को फास्टरपुर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत गिगतारा-छटन गांव की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सड़क पर हुए हमले में एक पुरुष और एक महिला भी ..घायल हो गए.

एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवारा गांव के निवासी तोरण पटले के सात बेटे हैं. तोरण पटले और उनके बेटों केजू राम, माखन और रामबली का अपने ही तीन अन्य बेटों भागबली, वकील और कौशल के साथ पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, रविवार को तोरण पटले, उसके तीन बेटों, उनकी पत्नियों और दो अन्य लोगों ने भागबली, कौशल, वकील और उसकी पत्नी संतोषी पर उनके खेत के पास लाठी डंडों के साथ बेरहमी से हमला किया. इसी दौरान विरोध करने पर केजू ने अपने भाइयों भागबली (55) और वकील (45) को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे भागबली की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां वकील की भी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि कौशल (58) और संतोषी (40) का इलाज चल रहा है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

इसके बाद नामजद किए गए 9 लोगों में से पांच को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जिनमें केजू, उसकी पत्नी चित्रलेखा, रामबली की पत्नी रजनी, माखन की पत्नी मीनाक्षी और माखन का बेटा शामिल हैं. एसपी गिरिजा शंकर ने बताया कि इस मामले में फरार चार अन्य लोगों को  पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है. उनकी तलाश जारी है.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

संजय भाटिया ने लोकसभा चुनाव में रचा था इतिहास संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल ग्रेजुएट हैं। इनका जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ है। वह भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6.54 लाख मतों के अंतर से मात दी थी। संजय भाटिया ने प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 909432 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 654269 वोटों के अंतर से हराया था। राहुल गांधी ने दिया था कर्मवीर के नाम का सुझाव वहीं कर्मवीर सिंह बौद्ध किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं। एससी समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी एक अहम दावेदार है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उनके नाम का सुझाव दिया है। अंबाला के मुलाना विधानसभा में रहने वाले कर्मवीर सिंह प्रशासकीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़कर कार्य कर रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश में एससी सेल का प्रभारी भी बनाया था। राष्ट्रीय स्तर पर वह कन्वीनर भी हैं।