Delhi: पति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

दिल्ली (Delhi) में पत्नी ने अपने पति (husband) का कत्ल कर दिया और बाहर से कुंदी लगाकर मौके से फरार हो गई. जब आसपास के घरों में बदबू फैली तो लोगों ने सूचना पुलिस को दी. जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खोला तो लाश पड़ी मिली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

राजधानी दिल्ली (Delhi) में सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहां डाबड़ी इलाके में एक महिला ने अपने पति (husband) की हत्या कर दी इसके बाद शव को कमरे में ही छिपा दिया और फरार हो गईघटना के बारे में पता चलने पर जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है

जानकारी के अनुसार, यह वारदात द्वारका जिले के डाबड़ी इलाके की है यहां पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी और घर में बाहर से कुंडी लगाकर मौके से फरार हो गई. दिल्ली पुलिस को इस पूरी वारदात की जानकारी 20 अगस्त को तब लगी, जब पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल करके किसी ने बताया कि बंद घर से तेज बदबू आ रही है.

इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोला . घर के अंदर बुरी तरह सड़ चुकी हालत में एक शव पड़ा हुआ था. पुलिस ने जब उसकी शिनाख्त की तो पता लगा कि शव सचिन नाम के युवक का है पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की

पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.. पहली मंजिल के आखिरी कमरे में सचिन शव पड़ा था. क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, जहां जांच की गई. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी काव्या ने 17 और 18 अगस्त की रात विवाद की वजह से की है.

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. शुरुआती जांच में पुलिस का शक मृतक युवक सचिन की पत्नी काव्या पर है. पुलिस को आशंका है कि आए दिन घरेलू झगड़ों से परेशान होकर काव्या ने सचिन का कत्ल किया और फरार हो गई. फिलहाल पुलिस टीमें फरार महिला की तलाश में जुटी हैं

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914