शराब कारोबारी से बंदूक की नोंक पर 15 लाख रुपये की लूट,पुलिस मौके पर मौजूद भोपाल।

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

।शराब कारोबारी से बंदूक की नोंक पर 15 लाख रुपये की लूट,पुलिस मौके पर मौजूद
भोपाल।राजधानी भोपाल में गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में स्थित रचना नगर में एक शराब कारोबारी के ऑफिस में घुसकर दो अज्ञात बदमाशों ने 15 लाख रुपये की लूट कर दी। बदमाश हथियारों से लैस थे, जिन्होंने ऑफिस में प्रवेश करने के बाद शराब कारोबारी पर बंदूक तान दी और अलमारी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। लूट की यह घटना बिल्डिंग के कॉरीडोर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद गोविंदपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई