
भोपाल। शहर में आज साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु शहर के सभी सरकारी एवं प्राइवेट बैंकों के मैनेजरों के साथ पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दोपहर आयुक्त कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, एलडीएम आलोक चक्रवर्ती, एजीएम आरबीआई पंकज शेडांगुल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं शहर के सभी सरकारी एवं प्राइवेट बैंकों के प्रबंधक मौजूद रहे l
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त श्री मिश्र ने कहा कि साइबर अपराध पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया हैl आधुनिकीकरण एवं मोबाइल के बढ़ते उपयोग के कारण साइबर ठगी में घटनाओं में विगत वर्षों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है, जो कि न केवल पुलिस के लिए ही बड़ी चुनौती है बल्कि आमजन की मेहनत की कमाई पर बड़ी आसानी से सेंध लगा रहे हैं l आंकड़े की बात करें तो बाकी अन्य तरह के धोखाधड़ी एवं ठगी के मामलों एवं राशि की अपेक्षा साइबर मामले कई गुना ज्यादा है l साइबर अपराधों को रोकने के लिए मुख्य रूप से बैंकों को अपनी प्रणाली को सुरक्षित बनाने एवं अपने ग्राहकों को जागरूकत करने की अत्यंत आवश्यकता है, साथ ही बैंकों को अपनी सुरक्षा प्रणाली को नियमित रूप से अद्यतन करना चाहिएl बैंकों को अपने ग्राहकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। बैंकों को साइबर हमलों की रिपोर्ट करनी चाहिए ताकि अन्य बैंकों और ग्राहकों को भी सावधान किया जा सके तथा बैंकों को साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। इन जिम्मेदारियों को पूरा करके, बैंक साइबर अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैंl
बैठक के दौरान एलडीएम आलोक चक्रवर्ती, एजीएम आरबीआई पंकज शेडांगुल ने साइबर अपराधों को रोकने हेतु बैंकों द्वारा किए जा रहे उपायों के सम्बंध में बताया गया एवं RBI के सुरक्षा मानकों के बारे मे बताया गया एवं सुझाव भी रखे गये l साथ ही तकनीकी समस्या के बारे मे भी बताया गया, साथ ही मैनेजरों को साइबर अपराध संबंधी जानकारी पुलिस को तत्काल उपलब्ध कराने हेतु कहा गया एवं मैनेजरों की जवाबदेही तय की गई l
Author: planetnewsindia
8006478914