
आज से अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है और 1 अगस्त 2024 को एलपीजी गैस सिलेंडर पर महंगाई (LPG Price Hike) का झटका लगा है. जी हां, बजट के बाद LPG Cylinder की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इजाफा किया है. इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें (Commercial LPG Cylinder Price) में बदली हैं, जबकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें इस बार भी जस की तस हैं. गुरुवार को पहली तारीख से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हो गया है. IOCLकी वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली से लेकर मुंबई तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 1 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं. ताजा बदलाव के बाद अब राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर (Delhi LPG Cylinder Price) 1646 रुपये से बढ़कर 1652.50 रुपये का हो गया है. यहां पर प्रति सिलेंडर 6.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. कोलकाता की अगर बात करें तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये का इजाफा किया गया है.
Anand Mohan Jha
Planet News
Author: planetnewsindia
8006478914