भागलपुर- चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अद्भुत कला प्रतिभा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बिहार चलो कुछ न्यारा करते है फाउंडेशन शिक्षा विभाग के तरफ से बिहार के भागलपुर जिले में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी अद्भुत कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बोहोत बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी कला का जादू बिखेरा। बच्चों ने कारगिल विजय दिवस पर अपनी पेंटिंग्स बनाई। एक बयान में बच्चो की कला की प्रशंसा करते विभाग के निर्देशक प्रित्तेश तिवारी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करती हैं और उन्हें अपनी कला के माध्यम से समाज में संदेश देने का अवसर प्रदान करती हैं। एक बयान में विभाग की सदस्या निशा मिश्रा ने बताया की प्रतियोगिता के दौरान प्रथम पुरस्कार प्रिया कुमारी, द्वितीय पुरस्कार मोनू कुमार, तृतीय पुरस्कार आउस कुमार तथा चौथा पुरस्कार रूपा कुमारी को मिला।
विभाग की सदस्या सुषमा बंजारे ने बताया की इस प्रतियोगिता ने बच्चों की कला प्रतिभा को उजागर किया और उन्हें अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने का एक मंच प्रदान किया। एक बयान में विभाग की नई सदस्या भविस्मिता काकती ने बताया की इस प्रतियोगिता का संचालन विभाग के सदस्य हरिओम कुमार ने किया ।

रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश प्लानेट न्यूज

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई