– शीर्ष नेता इस्माइल हनिया तेहरान में मारे गए हमास ने कहा है कि उसके शीर्ष नेता इस्माइल हनिया ईरान की राजधानी तेहरान में मारे गए हैं.

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

हमास ने कहा- शीर्ष नेता इस्माइल हनिया तेहरान में मारे गए
हमास ने कहा है कि उसके शीर्ष नेता इस्माइल हनिया ईरान की राजधानी तेहरान में मारे गए हैं.बुधवार को हमास ने बयान जारी कर कहा कि तेहरान स्थित हनिया के आवास पर इसराइल ने हमला किया और इस हमले में वह मारे गए.इस हमले की अब तक किसी ने ज़िम्मेदारी नहीं ली है.इस बारे में अभी तक इसराइल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.मगर इसराइल के हेरिटेज मंत्री अमिचय एलियाहू ने कहा- दुनिया से गंदगी साफ़ करने का ये सही तरीक़ा है. अब कोई काल्पनिक शांति, सरेंडर समझौता नहीं.इसराइली डिफेंस फोर्स ने भी हनिया की मौत पर कोई टिप्पणी नहीं की है.अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने हनिया की मौत पर कोई टिप्पणी नहीं की. उन्होंने कहा कि इस बारे में उनके पास कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है.ऑस्टिन ने इससे पहले कहा- मुझे नहीं लगता कि मध्य-पूर्व में युद्ध की ज़रूरत है. मुझे लगता है कि डिप्लोमैसी की संभावनाएं हमेशा रहती हैं.सऊदी अरब की न्यूज़ वेबसाइट अल हदथ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हनिया के निजी आवास पर मिसाइल से हमला किया गया था.
Anand Mohan Jha
Planet News

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई