
IAS Coaching Accident: 13 कोचिंग सेंटर सील, होम मिनिस्ट्री ने गठित की जांच कमेटी, न्यायिक हिरासत में सात आरोपी दिल्ली में भारी बारिश के कारण एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन छात्रों ने अपनी जान गंवा दी. घटना के बाद शासन और प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है. साथ ही दिल्ली में अवैध कोचिंग सेंटर के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली एमसीडी (MCD) ने कार्रवाई करते हुए राजेंद्र नगर में अपनी सीलिंग ड्राइव चलाई. इस दौरान एमसीडी ने 13 कोचिंग सेंटर को सील कर दिया. दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने इस मामले में कहा है कि शनिवार (27 जुलाई) की घटना को देखते हुए एक बैठक की गई. बैठक में एमसीडी को निर्देश दिया गया है कि दिल्ली में चलने वाले जितने भी अवैध कोचिंग सेंटर्स हैं उन सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाए. अगर कोई भी अधिकारी ऐसी घटना में जिम्मेदार पाया जाएगा तो उस पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Anand Mohan Jha
Planet News
Author: planetnewsindia
8006478914