पटना: अब क्यूआर कोड के जरिए दे सकेंगे पुलिस के व्यवहार और कार्य का फीडबैक, कोतवाली थाने से हुई शुरुआत

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

थाना पहुंचने वाले आम लोग अब पुलिस के व्यवहार और कार्य का फीडबैक क्यूआर कोड के जरिए दे सकेंगे. शुक्रवार को इसकी शुरुआत कोतवाली थाने से की गई, जहां सेंट्रल एसपी चंद्रप्रकाश, ग्रामीण एसपी रोशन कुमार, पश्चिमी एसपी अभिनव धीमन, पूर्वी एसपी भारत सोनी के साथ सदर एएसपी स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्यूआर कोड के इस्तेमाल का डेमो दिया.जानकारी के अनुसार फिलहाल अभी यह एंड्रॉयड मोबाइल यूजर के लिए डेवलप किया गया है. बाद में फीचर फोन व अन्य तकनीकों के इस्तेमाल में भी लाया जाएगा. इस क्यूआर कोड को डेवलप चारो एसपी व एएसपी सदर ने मिलकर किया है और इसकी मॉनीटरिंग सीधे एसएसपी कार्यालय से की जाएगी.

सेंट्रल एसपी का कहना है कि इस क्यू्आर कोड के जरिए पुलिस के कार्य में पारदर्शिता आएगी. यह क्यूआर कोड थाने की हर जगह, जैसे ओडी ऑफिसर, गेट, महिला डेस्क, सरिस्ता के अलावा गश्ती गाड़ियों में भी चिपकाया जाएगा.पहली बार फटकार के साथ दिशा-निर्देश, दूसरी बार में कार्रवाई तय।
Anand Mohan Jha
Planet News

 

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई