दस साल के बेटे की गवाही से मां और प्रेमी को मिली उम्र कैद

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बरेली। प्रेमी के सहयोग से पति की हत्या करने के एक मुक़दमे में बरेली कोर्ट ने महिला और उसके प्रेमी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। छह वर्ष पुराने हत्याकांड में 10 वर्षीय बेटे ने गवाही दी थी। बेटे ने कोर्ट में कहा था कि उसकी मां मीना देवी और अक्सर घर आने वाला सोरन खेत के पेड़ बेचने के बहाने उसके पिता जगदीश को गांव से बुलाकर ले गया था। बाद में उसकी मां लौट आई, लेकिन पिता के बारे में कुछ नहीं बताया। इस प्रकरण की विवेचना में दोनों को हत्या का दोषी माना गया।

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता हेमेंद्र गंगवार ने बताया कि बालक समेत 9 गवाह पेश किए। अपर सेशन जज-तृतीय राकेश त्रिपाठी ने दोषी पत्नी मीना और उसके प्रेमी सोरन सिंह को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। फतेहगंज पश्चिमी बरेली) के मूल निवासी जगदीश अपनी पत्नी मीना देवी और छह बच्चों के साथ मजदूरी करने हिमाचल प्रदेश चले गए थे। वहां रामपुर निवासी सोरन सिंह भी मजदूरी करता था, इसलिए परिचय हो गया। पुलिस अनुसार, सोरन के मीना से प्रेम संबंध हो गए थे। इसलिए दोनों ने जगदीश की हत्या की साजिश रची। मीना ने पति जगदीश से कहा कि मीरगंज वाले खेत में पेड़ों की बिक्री कर दें ताकि कुछ रुपये मिल जाए। जगदीश ने उसकी बात में हामी भर दी।

सात जुलाई 2018 को मीना देवी और जगदीश गांव फतेहगंज पश्चिम जाने को तैयार हुआ तो बहाने से सोरन भी साथ हो लिया। वे तीनों खेत पर गए। वहां सोरन ने जगदीश की चाकुओं से गोद डाला। मौके पर ही मौत हो गई। मीना ने पुलिस को बताया कि पहले पति जगदीश को शराब पिलाकर बेसुध किया। इस बीच मीना ने पीटते हुए जगदीश को जमीन पर गिराया और पैर पकड़े जबकि सोरन ने उनके पेट में चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार दी, जिससे जगदीश की मौत हो गई। हत्या कर दोनों दोषी खेत से ही सीधे हिमाचल प्रदेश लौट गए।

11 जुलाई 2018 को लाश मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जगदीश का फोटो दिखाकर आस-पास लोगों से जानकारी जुटाई। इसमें एक युवक ने बताया कि दो पुरुष और एक महिला खेत में देखे गए थे। पुलिस ने आशंका के आधार पर मीना की फोन डिटेल निकलवाई। इसमें पता चला दिन में कई बार सोरन सिंह से बात करती थी। सात से आठ जुलाई के बीच दोनों के फोन बंद थे।

आशंका गहराने पर सर्विलांस टीम ने गहराई से जांच की, तब पता चला कि मीना का फोन एक बार मुरादाबाद में ऑन हुआ था। पूछताछ हुई तो कहने लगी कि हिमाचल प्रदेश में है। लोकेशन के सवाल पर मीना जवाब नहीं दे सकी। बाद में उसने स्वीकार किया कि पति शराब पीकर परेशान करता कि था, इसलिए प्रेमी सोरन के साथ मिलकर हत्या कर दी। इस प्रकरण में जगदीश के बेटे ने गवाही दी कि पेड़ बेचने के लिए पिता और सोरन अंकल गांव गए थे पर पिता लौटकर नहीं आए जिसके बारे में मां ने कुछ नहीं बताया। अगले दिन वह अपनी सहेली से कह रही थी कि उसके पति की मौत हो गई, इसलिए बच्चों को गांव ले जाएगी।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई