फिरौती लेकर हत्या का प्रयास करने वाले तीनों मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में भोपाल।

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

फिरौती लेकर हत्या का प्रयास करने वाले तीनों मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
भोपाल। भोपाल में कोहेफिजा थाना पुलिस ने फिरौती लेकर सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमले के मुख्य तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि इस वारदात को अंजाम देने अन्य तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
कोहेफिजा थाने के प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र मार्सकोले के अनुसार01.06.2024 को सराफा व्यापारी जितेन्द्र वलेछा पिता ठाकुरदास बलेछा निवासी बैरागढ भोपाल रात करीब 10.00 बजे अपनी दुकान बंद कर बैग मे सामान लेकर घर जा रहा था जिसपर ईसाई कब्रिस्तान के पास चलती गाडी मे ही दो मोटर सायकल पर सवार अज्ञात आरोपीयो द्वारा धारदार हथियारो के साथ हमला कर गर्दन तथा हाथ पर जान से मारने के इरादे से हमला कर दिया।जिसके बाद फरियादी जितेंद्र वालेचा ने इसकी जानकारी तुरंत कोहेफिजा थाने पहुंचकर दी।
पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया।
मामला की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना प्रभारी बिजेंद्र मार्सकोले ने विशेष तीन गठित की और टेक्निकल टीम द्वारा आसपास के कई सीसी टीवी कैमरे खंगाले और साइबर पुलिस की मदद से संदिग्ध मोबाइल नंबर की सी डी आर से आरोपियों की पहचान की।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान समीर खान पिता सगीर खान उम्र 25 साल निवासी फुल महल स्कूल के पास मोती महल मस्जिद के पास थाना कोतवाली भोपाल, उजैर खान उर्फ हबीब पिता मोहम्मद हनीत खान उम्र 22 साल निवासी लालघाटी चौराहा मंदिर के पीछे नसीम भाई का मकान कोहफिजा भोपाल ,अबरेज उर्फ बाबर पिता ऐजाज खान उम्र 22 साल निवासी इस्लामी शाहजहानाबाद भोपाल ,अब्बास रजा पिता सैय्यद तकी रजा उम्र 19 साल निवासी 12 दुलहन शाह रोड पीरगेट लखेरापुरा भोपाल ,सैय्यद यासिन उर्फ अमान पिता सैय्यद सादिक अली उम्र 23 साल निवासी 09/बी जहागिरिया स्कूल मैन रोड इब्राहिमपुरा थाना तलैया भोपाल , एवं सुनील सोनी पिता राम नारायण सोनी उम्र 56 साल निवासी कौशल अपार्टमेन्ट धर्मेन्द्र कौमल का मकान थाना तलैया भोपाल के रूप में की।
इस पूरे प्रकरण में पुलिस का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों में मुख्य तीन आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और अन्य तीन फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई