तीनो आरोपी घटना से ही चल रहे थे फरार ।
आरोपीगण हरियाणा गुडगॉव से कर रहे ठगी का काम ।
फर्जी चैक देकर करते है लोगो के साथ धोखाधड़ी ।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच भोपाल पुलिस ने शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल पंकज श्रीवास्तव द्वारा आरोपियों आरोपियों के धरपकड़ अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए करोड़ो रुपए की धोखा घड़ी करने में फरार चले रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अशोक मरावी के अनुसार क्राइम ब्रांच भोपाल को आवेदक राजकुमारी गुप्ता पति विनोद कुमार गुप्ता एवं निखिल गुप्ता पिता विनोद कुमार गुप्ता सर्व निवासी 101 क्लासिक अपार्टमेंट, संजीव नगर, न्यू जेल रोड, भोपाल नें एक शिकायत आवेदन पत्र दिया था। जिसमें अनावेदकगण सुमित पाल सिंह, विनय पारशर, कोरल सिंगला के विरूध्द लाकर पेश किया जो आवेदन पत्र के अवलोकन से मामला प्रथम दृष्टया अनावेदकगण 1. सुमित पाल सिंह, 2. विनय पाराशर, 3. कोरल सिंगला द्वारा डामर की 1500 मीट्रिक टन की सप्लाई करने के नाम पर मात्र 475 मीट्रिक टन दिया एवं शेष राशि 1,42,34,062/- (एक करोड़ बयालीस लाख चौंतीस हजार बासठ रूपये) की बेईमानी एवं आपराधिक षड्यंत्र रचकर, धोखाधड़ी कर फरार हो गए । उक्त मामले में पुलिस ने आरोपियों पर धारा 420, 406, 120 बी भादवि अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
इस मामले में क्राइम ब्रांच भोपाल पुलिस द्वारा एक टीम को गठित कर धारा 420,406,120-बी मे तकनीकी सहायता से लोकेशन के आधार पर दिल्ली , गुडगाँव , हरियाणा किए रवाना हुए होकर थाना उद्योग विहार गुडगाँव पहुँचे जहाँ लोकेशन के आधार आरोपीगणो के कार्यालय सिल्वर सिक्लस एग्रो प्लास्ट प्रा.लि. पहुँचे जहाँ आरोपी सुमित पाल मिला जिसे स्टाफ व स्थानीय थाने के बल की मदद से पकड़ा व पूरा नाम पता पूछा जिसने अपना नाम सुमित पाल सिंह पिता हरिपाल सिहं उम्र- 34 साल नि.- बीएल -53 फर्स्ट फ्लोर एल – ब्लाक हरिनगर नई दिल्ली बताया जिसे पूछताछ हेतु पुलिस अभिरक्षा मे लेकर उद्योग विहार गुडगांव लेकर आए । जहाँ आरोपी से अपराध सदर के संबंध मे पूछताछ की जिसने जुर्म करना स्वीकार किया तथा अन्य फरार आरोपी विनय पारासर पिता शशीभूषण उम्र 33 साल निवासी फ्लैट न. 601 सेक्टर 79 गुडगॉव हरियाणा करोल सिंह पिता रामनिवास सिंह निवासी म.न. 402 होडल पालवाल हरियाणा के सबंध मे पूछताछ किया व उनका पता व मोबाईल नबंर प्राप्त कर आरोपियों को थाने उपस्थित होने को कहा। इस मामले पुलिस ने तीनो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपियों की जानकारी इस प्रकार है।
आरोपी कोरल सिंह पिता रामनिवास सिंह निवासी म.न. 402 होडल पलवल हरियाणा ग्रेजुएट दूसरा आरोपी विनय पारासर पिता शशीभूषण उम्र 33 साल निवासी फ्लैट न. 601 सेक्टर 79 गुडगॉव हरियाणा ग्रेजुएट तथा तीसरा आरोपी सुमित पाल पिता हरपाल सिंह उम्र 34 साल निवासी बीएल -53,1 फ्लोर एल- ब्लॉक हरियाणा न्यू दिल्ली ग्रेजुएट के रूप में की गई ।
Author: planetnewsindia
8006478914