एटा के एक मतदान केंद्र पर एक शख्स ने दावा किया है कि उसने 8 बार वोटिंग की है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने इसका वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी शेयर किया है.

उत्तर प्रदेश के एटा में एक शख्स के 8 बार मतदान करने के दावे के बाद अब संबंधित पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान होगा. . इस बीच मतदान करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. चुनाव आयोग ने इस मतदान केंद्र पर दोबारा वोटिंग की सिफारिश की है. इसके साथ ही पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया है.
दरअसल, एटा के इस मतदान केंद्र पर एक शख्स ने दावा किया था कि उसने 8 बार वोटिंग की है. उसने इसका वीडियो भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी शेयर किया है.
वोटिंग करने वाला गिरफ्तार.
मामला सामने आने के बाद एटा जिले के नयागांव थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. आठ बार मतदान करने वाले शख्स की पहचान खिरिया के पमारान गांव के राजन सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने राजन को अरेस्ट कर लिया है.
Author: planetnewsindia
8006478914