नोएडा में कुत्ते के साथ बर्बरता… हत्या कर हाईराइज बिल्डिंग की 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया .

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

यूपी के नोएडा (Noida) में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कुत्ते को मारकर क्षत-विक्षत हालत में हाईराइज बिल्डिंग (high rise building) की  15वीं मंजिल से फेंक दिया गया. लोगों ने देखा तो सोसायटी में हड़कंप मच गया. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को नोएडा एक्सटेंशन के बिसरख पुलिस थाना क्षेत्र में हुई. यहां सेक्टर 16बी में अजनारा होम्स में कुत्ते को मारकर फेंका गया. पुलिस का कहना है कि सोसायटी में रहने वाली कीर्ति वर्मा ने इस मामले की शिकायत की थी. शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई.

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई