लोकसभा चुनाव: सपा देगी वरुण गांधी को टिकट? रामगोपाल यादव ने साफ की स्थिति; बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

लोकसभा चुनाव: सपा देगी वरुण गांधी को टिकट? रामगोपाल यादव ने साफ की स्थिति; बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी वरुण गांधी को टिकट देगी। इस सवाल पर रामगोपाल यादव ने स्थिति साफ कर दी है। उनके बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है।

Ram Gopal Yadav has clarified situation regarding giving ticket to Varun Gandhi by samajwadi party

रामगोपाल यादव और वरुण गांधी

विस्तार

सुहागनगरी फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव मौजूद रहे। उन्होंने भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी बताया. कहा कि भाजपा को हमेशा झूठ बोलती है। वह लोगों का ध्यान भटकाती है। कहा कि बीजेपी चुनाव से पहले हमेशा हिंसा कराती है।

बदायूं में दो बच्चों की हत्या को दुखदायी बताया। वहीं हत्यारों के एनकाउंटर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पुरानी रणनीति है, जब भी चुनाव आते हैं, भाजपा माहौल को दूषित करने का प्रयास करती है। ताकि समाज में वैमनस्यता पनपे। भाजपा मुद्दों से लोगों को ध्यान भटकाती है। 

वरुण गांधी को टिकट देने पर कही ये बात

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी को भाजपा से टिकट मिलने पर संशय पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि यदि भाजपा उनका टिकट काटती है तो इस मामले में विचार-विमर्श किया जाएगा। हालांकि अभी तक वरुण गांधी से हमारी कोई बात नहीं हुई है। उनके ‘विचार करने’ के बयान के राजनीतिक विश्लेषक कई तरह के मायने निकाल रहे हैं। इससे राजनीतिक गलियारों में हलचल हो गई है।

चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

बताते चलें कि शिकोहाबाद में पूर्व सांसद अक्षय यादव के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के साथ समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई