UP: भाभी मेरी पत्नी बीमार है…5000 रुपये दे दो, कत्ल से पहले कातिल ने मांगी थी मदद, बदायूं डबल मर्डर की कहानी

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

UP: भाभी मेरी पत्नी बीमार है…5000 रुपये दे दो, कत्ल से पहले कातिल ने मांगी थी मदद, बदायूं डबल मर्डर की कहानी

यूपी के बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

ठेकेदार विनोद ठाकुर ने मुख्य आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसएसपी आलोक प्रियादर्शी के मुताबिक तहरीर में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है लेकिन विनोद का कहना है कि दोनों हत्यारोपी मंगलवार शाम उनके घर आए।

Badaun double murder My wife is ill give me 5000 rupees before murder killer asks help from children mother

जावेद घर के बाहर बैठा रहा और साजिद घर के अंदर पहुंचा। ठेकेदार की पत्नी ने बताया कि साजिद ने घर में आकर तीन क्लेचर लिए। जिसके उसने 45 रुपये लिए और पांच रुपये लौटा दिए। इसके बाद आरोपी ने उनसे पांच हजार रुपये मांगे। इस पर उन्होंने अपने पति को फोन करके साजिद द्वारा पांच हजार रुपये मांगने की जानकारी दी।

Badaun double murder My wife is ill give me 5000 rupees before murder killer asks help from children mother
इस पर पति ने साजिद को पत्नी से पांच हजार रुपये देने के लिए कह दिया। साथ ही कहा कि लड़का अच्छा है कल रुपये लौटा देगा। इस पर ठेकेदार की पत्नी ने साजिद से कहा कि तुम बैठों में चाय बना देती हूं। उसके बाद रुपये दे दूंगी।
Badaun double murder My wife is ill give me 5000 rupees before murder killer asks help from children mother

पत्नी चाय बनाने गई कि साजिद ने दोनों बच्चों को छत पर ले गया। वहां ले जाकर दोनों बच्चों को चाकू से काट डाला। आरोपी ने उसके तीसरे बच्चे को भी मारने की कोशिश की, हालांकि वह आरोपी से छूटकर भाग गया। विनोद की पत्नी ने बताया कि हमारी उससे कोई रंजिश नहीं थी। यह किसी की साजिश है।

Badaun double murder My wife is ill give me 5000 rupees before murder killer asks help from children mother
आरोपी पहले कभी घर नहीं आया, आरोपी उसकी ब्यूटी पार्लर की दुकान से कभी-कभार नई करेंसी ले लेता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। बदायूं में तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात है।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914