IPL 2024: ‘हार्दिक विवाद’ के बाद मुंबई को छोड़कर CSK के कप्तान बन सकते हैं रोहित? अंबाती रायुडू ने कही यह बात

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

आईपीएल 2024 को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आईपीएल का यह 17वां सीजन कई मायनों में दिलचस्प रहने वाला है। 22 मार्च से सीजन की शुरुआत हो रही है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से चेपॉक में होगा। महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स को उसका पांचवां खिताब दिलाने के बाद एक साल और खेलने की बात कही थी। ऐसे में फैंस को इस बात को लेकर उत्सुकता है कि क्या यह माही का आखिरी सीजन होगा या फिर वह आगे भी खेलना जारी रखेंगे। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर लड़ाई भी सुर्खियों में रही है।

इस सीजन के लिए ऑक्शन से ठीक पहले एमआई ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और उन्हें कप्तान नियुक्त किया था। इसके बाद फैंस में इसको लेकर जमकर गुस्सा फूटा था। फैंस ने फ्रेंचाइजी से वापस से रोहित को कप्तान बनाने की मांग की थी। यह विवाद तब और गहरा गया जब रोहित की पत्नी रितिका ने एक इंटरव्यू के दौरान मुंबई के हेड कोच मार्क बाउचर के बयान पर कमेंट किया था। उन्होंने लिखा था बाउचर के बयान में कई बातें झूठी हैं। बाउचर ने कहा था कि उन्होंने रोहित को कप्तानी से हटाने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह रोहित को खुलकर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं। साथ ही टीम में बदलाव का भी दौर है। रोहित ने इस पर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन रितिका के कमेंट के बाद उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- हमेशा मेरे साथ खड़ी रहती हैं।

अब इस पूरे मामले पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके अंबाती रायुडू का बयान सामने आया है। उन्होंने रोहित का समर्थन किया है और कहा कि मुंबई ने कप्तान बदलने में थोड़ी जल्दबाजी कर दी है। हार्दिक इससे पहले 2015 से 2021 तक एमआई के लिए खेल चुके हैं। हालांकि, 2022 में ऑक्शन से पहले वह गुजरात टाइटंस टीम में शामिल हो गए थे और उन्हें कप्तान बनाया गया था। 2022 आईपीएल में उन्होंने गुजरात को जीत दिलाई और फिर 2023 में उनकी टीम उपविजेता रही थी। हालांकि, इस सीजन उन्होंने चौंकाते हुए बतौर कप्तान मुंबई में वापसी की। हालांकि, उनकी वापसी पर मुंबई के किसी भी सीनियर खिलाड़ी ने कोई रिएक्ट नहीं किया था।

रायुडू ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘रोहित को इस साल कप्तानी जारी रखनी चाहिए थी और हार्दिक को शायद एक साल बाद कप्तानी सौंपी जा सकती थी। रोहित अभी भी टी20 में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि मुंबई इंडियंस ने इस फैसले में जल्दबाजी की, लेकिन शायद वे सबसे बेहतर जानते हैं। इसलिए यह सीजन उनके लिए कठिन होगा। गुजरात टाइटंस का एक अलग सेट-अप था। मुंबई इंडियंस की कप्तानी करना आसान नहीं है क्योंकि टीम में बहुत सारे स्टार खिलाड़ी हैं। बहुत अधिक दबाव है और हर कोई इसे संभाल नहीं सकता है।

रोहित को सीएसके में देखना चाहते हैं रायुडू
इसके बाद रायडू ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह रोहित को चेन्नई सुपर किंग्स में जाते हुए देखना चाहते हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि रोहित अभी भी पांच-छह साल तक खेल सकते हैं और उन्होंने एमआई के लिए खेलते हुए हर तरह की कामयाबी हासिल की है। अंबाती रायुडू का मानना है कि वह ‘येलोव आर्मी’ के साथ एक नया अध्याय खोलने की कोशिश कर सकते हैं और यह देखना अपने आप में रोमांचक होगा।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई