Agra Metro Inauguration: सुबह 6 से रात 10 बजे तक करें मेट्रो में सफर, जानें किराया और कितने स्टेशनों तक चलेगी?

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Agra Metro Inauguration Updates: आगरा मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता से वर्चुअल जुड़े। उनके हरी झंडी दिखाते ही मेट्रो दौड़ पड़ी। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने स्टेशन से हरी झंडी दिखाई। ताजमहल भूमिगत स्टेशन से इसकी शुरुआत हुई।

ताज पूर्वी से मनकामेश्वर स्टेशन तक चलेगी मेट्रो

मेट्रो ट्रेन में बृहस्पतिवार से आमजन सफर कर सकेंगे। सुबह 6:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक मेट्रो चलाई जाएगी। ताज पूर्वी से मनकामेश्वर स्टेशन तक ट्रेन चलेगी। टिकट ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। ताज पूर्वी स्टेशन से मनकामेश्वर स्टेशन तक का 20 रुपए किराया लगेगा।

सीएम योगी ने आगरा मेट्रो में किया सफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल स्टेशन से ताज पूर्वी स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में सफर किया। उनके साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

स्कूली बच्चों ने किया मेट्रो पर सफर

मेट्रो ट्रेन में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एक के 32 बच्चे चुने गए थे। इन्होंने ताजमहल स्टेशन से ताजपूर्वी तक सफर किया। इनकी ट्रेन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाई थी। आगरा मेट्रो ट्रेन में पहली बार सफर करने पर बच्चे बेहद उत्साहित दिखे। इनके प्रधानाचार्य राजेश पांडे ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि पूरे शहर में हमारे विद्यालय के बच्चे मेट्रो ट्रेन में सफर करने के लिए चुने गए।

आगरावासियों को होली से पहले मिली मेट्रो ट्रेन की सौगात-सीएम योगी

मेट्रो के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरावासियों को होली से पहले मेट्रो ट्रेन की सौगात मिली है। देश में सबसे कम समय में आगरा में मेट्रो स्टेशन तैयार हुए। आगे के प्रोजेक्ट को भी इसी तरह तेजी से कार्य करने के लिए मेट्रो अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मेट्रो के चलने से शहर की यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी। यह शहर शिवाजी महाराज के गौरव से भी जुड़ा है। उन्होंने आगरा शहर के विकास के लिए कहा कि डबल इंजन सरकार के चलते ही आगरा में गंगाजल, एयरपोर्ट, आईटी सेक्टर समेत कई विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

पीएम ने दिखाई हरी झंडी, दौड़ पड़ी मेट्रो

कोलकाता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन किया। पीएम के हरी झंडी दिखाते ही मेट्रो अपने सफर पर दौड़ पड़ी। लोगों को इस पल का लंबे समय से इंतजार था। मेट्रो के दौड़ते ही उनमें खासा उत्साह दिखा।

स्टेशन पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेट्रो स्टेशन पहुंच गए हैं।

स्टेशन पर रखे आगरा मेट्रो के मॉडल को देखते लोग

ताजमहल भूमिगत स्टेशन पर आगरा मेट्रो का मॉडल रखा गया है। इसमे मेट्रो का रूट और स्टेशन प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले लोगों ने इसे देखकर रूट की जानकारी ली।

दुल्हन की तरह सजाया गया मेट्रो स्टेशन

उद्घाटन से पहले मेट्रो स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसे देखने के लिए हर कोई लालायित है। हालांकि अभी आमजन को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

मेट्रो का फतेहपुर सीकरी से फतेहाबाद तक हो विस्तार- एसपी सिंह बघेल

मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन का फतेहपुर सीकरी, एत्मादपुर, खेरागढ़, फतेहाबाद तक विस्तार होना चाहिए। इससे गांव से रोजाना आने वाले लोगों को विशेष सुविधा होगी। उन्होंने एमजी रोड पर एलिवेटेड के बजाय भूमिगत स्टेशन बनाने की जरूरत बताई। कहा कि भले ही इसमें देर हो जाए। इसके लिए मुखमंत्री से मांग करेंगे

जांच के बाद ही दिया जा रहा प्रवेश

मेट्रो के उद्घाटन पर सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ देर में ताजनगरी पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। हर किसी को गेट पर जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई