गांव नगला सिंह के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों की एडवांस हाजिरी और मिड-डे मील में बनाए जाने में अनियमितताओं को देखते हुए राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव प्रवीण धनगर ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। जिसे लेकर प्रशासनिक अफसरान हरकत में आए और बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में खंड शिक्षा अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी जिसे लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया।
बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव ने विद्यालय में हो रही अनियमिताओ की शिकायत जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने से की तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में औचक निरीक्षण किया, जहां जांच के दौरान दो अध्यापक मौके से नदारद मिले। मंगलवार के रजिस्टर पर बुधवार की दिनांक के हस्ताक्षर पहले से मौजूद थे। रालोद नेता प्रवीण धनगर का अरोप है कि कंपोजिट विद्यालय नगला सिंह के शिक्षक अग्रिमता में ही अगले दिनों की छुट्टी और हाजिरी पत्र व्यवहार रजिस्टर में चढ़ा देते हैं और फिर स्कूल से गायब रहते हैं। उन्होंने इस गंभीर लापरवाही और मिड-डे मील में हो रही वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी और बीएसए को साक्ष्यों के साथ व्हाट्सएप पर शिकायत भेजी थी। लगातार कॉल और शिकायत के बाद बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में पकड़ी गई लापरवाहीबीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने दलबल के साथ कंपोजिट विद्यालय नगला सिंह में अचानक छापा मारा। औचक निरीक्षण के दौरान रालोद नेता के आरोप सच साबित होते दिखे और मौके पर दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। आरोप है कि ये शिक्षक पहले से ही रजिस्टर में एडवांस दस्तखत कर स्कूल बंक कर रहे थे। फोन पर खंड शिक्षा अधिकारी से बात की तो उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी हासिल करने के लिए अपना पल्ला झाड़ दिया।


