कस्बा के हरी नगर कॉलोनी स्थित नानऊ रोड बगीची सासनी में आज श्रीमद् भागवत कथा के पावन अवसर पर एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने बडे़ ही उत्साह के साथ सहभागिता की।
बुधवार को कथा के मुख्य यजमान राजा परीक्षित की भूमिका निभा रहे सत्यप्रकाश पंडित के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ कलश शोभायात्रा से हुआ। यात्रा में सभी महिलाएं और बालिकाएं एक जैसे पीले वस्त्र धारण किए हुए थीं, जो यात्रा के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। सिर पर पवित्र कलश धारण किए महिलाओं के जयकारों से पूरा सासनी कस्बा गूंज उठा। कलश शोभायात्रा के बाद कथा व्यास के रूप में प्रख्यात संत स्वामी आधार चैतन्य के सुयोग्य शिष्य श्री राजकुमार चैतन्य जी कासगंज वालों द्वारा भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए धंुधकारी और गोकर्ण की कथा का रोचक वर्णन कर भक्तों को समझाया कि गलती से यदि कोई अपराध हो जाए तो उसका प्रयाश्चित श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से हो जाता है। और मनुष्य को मोक्ष मार्ग मिल जाता है। अयोजकों ने बताया कि कथा आयोजन दोपहर बारह बजे से शाम पांच बजे तक प्रतिदिन होगा। कथा के विश्राम और कार्रक्रम समापन के 23 सितंबर को होने के साथ ही दोपहर 12बजे से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा श्रवण के दौरान तमाम भक्त मौजूद थे।
भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
SHARE:
सबसे ज्यादा पड़ गई