समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी रामनारायण काके ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सासनी के गांव सहजपुरा में नुक्कड़ सभा आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया। इसके साथ ही देदामई और जसराना में जनसंपर्क कर आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए रामनारायण काके ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने और अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें हाथरस की सुरक्षित विधानसभा सीट-78 से जनता का आशीर्वाद मिलता है तो ब्लॉक सासनी में कन्या डिग्री कॉलेज और स्टेडियम का निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा। गरीबों को निशुल्क इलाज, किसानों का कर्ज माफ, महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना पेंशन तथा 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की योजनाओं को लागू कराने की बात भी कही। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा उर्फ मोनू पंडित ने कहा कि ब्राह्मण समाज सहित सभी वर्गों को एकजुट होकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने तथा रामनारायण काके को विधायक बनाने के लिए समर्थन करना चाहिए।गौरी शंकर बघेल, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव, रूप किशोर कश्यप प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग तथा नेत्रपाल सिंह राजपूत ने कहा कि पीडीए का कारवां लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में सपा को मिली 37 सीटों के बाद 2027 में पार्टी 300 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. राधेश्याम रजक ने कहा कि सपा सरकार बनने पर पुराने और नए कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान राम प्रकाश शर्मा, गुड्डू गुप्ता, मुन्नालाल कश्यप, जगदीश दिवाकर, गिरिराज सिंह एडवोकेट, दिलबर हुसैन, संदीप, अनवर हुसैन, जाकिर हुसैन, विजय पाल सिंह, अशोक कुमार दिवाकर, कैलाश चंद दिवाकर, सुरेश चंद, राजू, विमला देवी, अनार देवी, मुन्नी खान आदि मौजूद रहे ा
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


