
कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं।
पहला मामला क्षेत्र के नगला गढ़ू का है, जहां वादी वालमुकुंद पुत्र बाबूलाल पाठक की कृषि भूमि गाटा संख्या 4 व 25 स्थित ग्राम सठिया में खड़ी ढैंचा की फसल को 16-17 जुलाई 2026 की रात को मोहित पाठक व पंकज पाठक ने अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर से रोंदकर लगभग दो लाख रुपये का नुकसान कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। दूसरा मामला सासनी थाना क्षेत्र के नगला लुड्ढी, समामई रूहल का है, जहां घर में घुसकर लाठी-डंडों व फर्से से मारपीट करने और महिला की साड़ी खींचकर उसे अर्धनग्न करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता मिथिलेश पत्नी सत्यप्रकाश के अनुसार 8 जुलाई 2026 की शाम छेदीलाल, वीरू, जालिम कैलाशी, रामू और पिंकी घर में घुस आए और लात-घूंसों व हथियारों से हमला कर दिया, बीच-बचाव करने आए विकास कुमार और सत्यप्रकाश के सिर पर फर्से से वार किए गए तथा आरोपियों ने बेइज्जतक करने की नीयत से महिला की साड़ी खींच दी। तीसरा मामला गांव साठिया का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते महेश चंद्र पुत्र ग्यासीराम के साथ 29 जून 2026 को आकाश, कुलदीप, राजू और विवेक ने रास्ते में रोककर मारपीट की और खेतों की तरफ खींच ले गए। बाद में गैस एजेंसी पर काम करने के दौरान भी आरोपियों ने समझौते का दबाव बनाते हुए हत्या की धमकी दी। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक महिपाल सिंह कर रहे हैं। तीनों ही मामलों में थानों और पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर एसीजेएम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार एफआईआर दर्ज की गई है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



