PSEB 10th Supplementary Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जुलाई 2026 की 10वीं की पूरक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक परिणाम पोर्टल पर रोल नंबर और पासवर्ड से अंक देख सकते हैं।

PSEB 10th Supplementary Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 10वीं मैट्रिक पूरक परीक्षा जुलाई 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। जुलाई में हुई पूरक परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
अंकतालिका में किन जानकारियों की जांच करें?
परिणाम सामने आने के बाद छात्रों को अंकतालिका में दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। खास तौर पर इन विवरणों की जांच करें:
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- विषयवार अंक
- कुल परिणाम
- उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण स्थिति
मूल अंकतालिका छात्र बाद में अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।
मई में जारी हुआ था मुख्य परीक्षा का परिणाम
पंजाब बोर्ड ने 10वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षा का परिणाम मई 2026 में जारी किया था। इसके बाद जुलाई में पूरक परीक्षा आयोजित की गई, ताकि पात्र छात्रों को मुख्य परीक्षा के बाद अपनी शैक्षणिक स्थिति सुधारने का एक और अवसर मिल सके।
जो छात्र पूरक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, वे अब कक्षा 11वीं में दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं। इससे पहले पंजाब बोर्ड 12वीं की पूरक परीक्षा का परिणाम भी जारी कर चुका है।
पंजाब बोर्ड 10वीं की पूरक परिणाम कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं:
- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- परिणाम वाले सेक्शन को खोलें।
- ‘रिजल्ट ऑफ मैट्रिकुलेशन सप्लीमेंट्री एग्जामिनेशन, जुलाई 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी में अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।