विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था हाथरस से वी. के. कोमल ने नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को व्यसनमुक्ति का तरीका बताया।
बुधवार को विद्यापीठ इंटर कालेज में काॅलेज में अयोजित कार्रक्रम में बताया कि ब्रह्माकुमारीज व्यसन अर्थात नशे को आत्मा से दूर भटकना और स्वयं को भूलना मानती हैं, जिस पर उन्होंने कहा कि वे राजयोग, आत्म-ज्ञान और सकारात्मक सोच के जरिए आंतरिक शक्ति जगाने, स्वयं को पहचानने और परमात्मा से जुड़ने पर जोर दिया। जिससे व्यक्ति व्यसन छोड़ सकता है और आंतरिक शांति, सम्मान तथा खुशी पाकर एक व्यसन-मुक्त, शक्तिशाली जीवन जी सकता है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाता है।
नशा न करने तथा मोबाइल का कम प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार,भारत सिंह, प्रियंका ,विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
