मदरसे को ध्वस्त किए जाने के दौरान मौके पर पहुंचे सपा नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई पूरी कर मदरसे के भवन को ध्वस्त करा दिया। प्रशासन की कार्रवाई को लेकर गांव में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव में मंगलवार सुबह प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कथित अवैध रूप से निर्मित मदरसे को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। प्रशासन की यह कार्रवाई सुबह करीब 5:30 बजे की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
मदरसे को ध्वस्त किए जाने के दौरान मौके पर पहुंचे सपा नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई पूरी कर मदरसे के भवन को ध्वस्त करा दिया।
प्रशासन की कार्रवाई को लेकर गांव में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की ओर से मदरसे को अवैध बताए जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है।




