
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम छौंक में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ ग्रामीणों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
रैली में स्काउट-गाइड दल ने बैंड एवं अनुशासित परेड के साथ सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम का आकर्षण और बढ़ गया। विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय भावना का उत्साह देखने को मिला।

रैली के समापन के पश्चात विद्यालय परिसर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए। प्रतियोगिता में अमृता, आयुषी, जानवी, आरुषी, रिज़वाना सर्वश्रेष्ठ रहीं । कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, रचनात्मकता, अनुशासन एवं सांस्कृतिक मूल्यों की भावना विकसित करना रहा। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र एवं विमलेश तथा समस्त स्टाफ डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, ज्योति सेंगर, नेहा ओझा, प्रीति सेंगर, राघव वार्ष्णेय आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



