गांव लुटसान में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव लुटसान निवासी शिव कुमार की पत्नी उम्र करीब 24 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर खबर मिलने पर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गये और पुलिस को फोन पर सूचना देकर गांव बुला लिया। मायका से आए मृतका के चाचा ओमवीर सिंह निवासी खेड़ा फिरोजपुर, सासनी ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने मिलकर उनकी भतीजी शिवानी की हत्या की है और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटकाने की कोशिश की गई है। मृतका के चाचा ने बताया कि शीतल की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक चार वर्ष और एक दो वर्ष की बेटियां भी हैं। मायके पक्ष के अनुसार ससुराल वालों ने फोन करके सूचना दी थी कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है और उसकी मौत हो गई है। उधर मायका पक्ष ने पुलिस को सूचना दी तो इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विपिन चैधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा और उसी आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



