स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एबीवीपी आगरा महानगर ने न्यू आगरा से दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट तक करीब 700 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए और रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। न्यू आगरा कम्युनिटी हॉल से शुरू हुई करीब 700 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट पहुंचकर संपन्न हुई।
हाथों में तिरंगा थामे बड़ी संख्या में छात्र और युवा देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। रास्ते में पुष्पवर्षा कर विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी हितेश लवानिया, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, प्रांत सहमंत्री पुनीत कुमार, विश्व हिंदू परिषद की क्षेत्रीय संयोजिका रीना शर्मा, महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल, विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी, अभिषेक मौर्य, दीपक कश्यप आदि शामिल रहे।



