शासन के आदेशानुसार कस्बा के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे विद्यार्थियों के देशभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा।
बुधवार को निकाली गई रैली को विद्यालय परिसर से प्रधानाचार्य द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और देश के अमर शहीद अमर रहें के गगनभेदी नारे लगाए। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से स्थानीय लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने रैली के दौरान कई प्रेरणादायक स्लोगन लिखे पोस्टर थाम रखे थे। जो पूरे रास्ते आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान हर नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, यह हमारे स्वाभिमान की पहचान है। कायक्रम में मुख्य रूप से अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, हनी वशिष्ठ, शिवानी, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा सहित समस्त स्टाफ और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



