घटना की सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में भी हलचल मच गई। मंगलवार रात करीब 3:30 बजे एएमयू कुलपति प्रो. नईमा खातून मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। छात्रा के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी हॉल में रहने वाली छात्रा इरतीका समीअर की मौत हो गई। छात्रा आईजी हॉल के कमरा नंबर-19 में रहती थीं और मूल रूप से पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं। वह द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं।
घटना की सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में भी हलचल मच गई। मंगलवार रात करीब 3:30 बजे एएमयू कुलपति प्रो. नईमा खातून मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। छात्रा के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में शोक का माहौल है।