स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को मडराक मंडल अध्यक्ष अनिल तौमर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि कोल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अनिल पाराशर रहे। कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा के महानगर संयोजक एवं महानगर उपाध्यक्ष राधेश्याम, महानगर उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह लोधी, महानगर महामंत्री निखिल माहेश्वरी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार दिवाकर सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षदगण एवं नगर पंचायत के सभासदगण भी उपस्थित रहे। मडराक मंडल तिरंगा यात्रा के संयोजक शैलेंद्र माहौर तथा सहसंयोजक शैलेंद्र राघव एवं सतीश कुशवाहा ने यात्रा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
तिरंगा यात्रा में मंडल कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रवासी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर राठी चौक सहित निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः नगर पंचायत कार्यालय पहुंची।
तिरंगा यात्रा की मीडिया कवरेज एवं प्रचार-प्रसार का दायित्व मंडल मीडिया प्रभारी मोहित प्रताप सिंह एवं मंडल कोषाध्यक्ष योगेश गुप्ता ने पूरी मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ निभाया। दोनों पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से यात्रा के कार्यक्रम एवं गतिविधियों को मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाया गया।
मंडल अध्यक्ष अनिल तौमर ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए समस्त क्षेत्रीय जनता, वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। सभी के सामूहिक सहयोग, उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम से तिरंगा यात्रा भव्य एवं सफल रही।



