
बहादुरगढ़ के गांव भापड़ौदा में सोमवार रात दोस्तों के साथ पशुबाड़े में बैठकर शराब पी रहे एक युवक की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। उसे झज्जर के वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अभी हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। आसौदा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक गांव भापड़ौदा निवासी ओमबीर(32) पुत्र प्रीत हैं। ओमबीर गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे। पुलिस के अनुसार सोमवार रात ओमबीर गांव के ही कुछ अन्य लोगों के साथ रवि पुत्र बिजेंद्र के पशुबाड़े में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर साथ शराब पी रहे लोगों में से किसी ने ओमबीर के सिर में ईंट मार दी।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.



