चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित उनके आवास पर शाम पांच बजे होने वाली इस बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित उनके आवास पर शाम पांच बजे होने वाली इस बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सरकार को घेरने के मुद्दों और सदन में उठाए जाने वाले जनहित से जुड़े विषयों पर भी मंथन होने की संभावना है।
बैठक में कांग्रेस के पांच निलंबित विधायकों को आमंत्रित नहीं किया गया है। ऐसे में विधायक दल की बैठक को पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उधर, सोनीपत में कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों की लगातार बैठकें चल रही हैं। इन बैठकों में भी विधानसभा सत्र की तैयारियों और सदन में सरकार को घेरने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। कांग्रेस विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों, जनसमस्याओं और सरकार के फैसलों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाने की तैयारी कर रही है। हुड्डा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इन सभी मुद्दों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।




